सोशल मीडिया पर आजकल चल रहे #BottleCapChallenge को फिल्म इंडस्ट्री के कई सिलेब्स ले चुके हैं। मसलन, , सिद्धार्थ चतुर्वेदी और टाइगर श्रॉफ सहित अन्य भी। लेकिन हाल ही में एक नाम और जुड़ा है इसमें और वह हैं ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा। हालांकि यह चैलेंज भी उन्होंने अपने ही अनोखे अंदाज में लिया है। बता दें कि इस #बॉटलकैपचैलेंज में परिणीति ने जहां एक ओर चैलेंज को अक्सेप्ट किया है। वहीं दूसरी तरफ वह अपनी आने वाली फिल्म का प्रमोशन भी कर रही हैं। परिणीति ने अपने #बॉटलकैपचैलेंज के इस विडियो को सोशल साइट्स पर भी शेयर किया है। इसमें वह बैडमिंटन से कैप ओपन करती नजर आ रही हैं। अब तक तो आप समझ ही गए होंगें कि परिणीति कितनी खूबसूरती से बॉटलकैपचैलेंज और आने वाली फिल्म यानी कि साइना नेहवाल की बायॉपिक का प्रमोशन कर रही हैं। जी हां आप सही समझें परिणीति यहां साइना नेहवाल की बायॉपिक के लिए ट्रेनिंग कर रही है। परिणीति के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अपनी अगली फिल्मों '', '', अर्जुन कपूर के साथ एक अनाम फिल्म और के हिंदी रीमेक में दिखाई देंगी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2JiyZWz
No comments:
Post a Comment