Breaking

Saturday, July 6, 2019

'मूड' में शेयर की आलिया ने खास पिक

बॉलिवुड की क्‍यूट ऐंड स्‍टाइलिश ऐक्‍ट्रेस में से एक हैं। उनकी ऐक्‍टिंग तो कमाल की है ही साथ ही फैन्‍स को सोशल साइट्स पर उनकी अपडेट्स का भी बेसब्री से इंतजार रहता है। वह भी अक्‍सर ही तस्‍वीरें और विडियोज अपलोड करती ही रहती हैं। हाल ही में आलिया ने अपनी एक बिना मेकअप वाली तस्‍वीर शेयर की। जो कुछ ही देर में वायरल हो गई। बता दें कि आलिया की इस तस्‍वीर को अब तक 9 लाख लोग देख चुके हैं। शेयर की गई इस तस्‍वीर में आलिया बेहद क्‍यूट लग रही हैं। आलिया ने वाइट कलर का बाथरोब पहना हुआ है। इस फोटो को आलिया ने 'मूड' का कैप्‍शन दिया है। यूं तो कई बार आलिया बिना मेकअप के देखी गई हैं। लेकिन इस वाइट बाथरोब में तो बहुत ही प्‍यारी लग रही हैं। तभी तो लाखों लाइक्‍स और कॉमेंट्स मिल रहे हैं। फैन्‍स ने उनकी तस्‍वीर को खूबसूरत बताते हुए कई सारे हार्ट इमोजी भी पोस्‍ट किए हैं। आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया इस समय अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में काम कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय और रणबीर कपूर भी दिखाई देंगे। यह फिल्म साल के अंत तक रिलीज होगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2FUs8Ag

No comments:

Post a Comment