Breaking

Saturday, July 13, 2019

दिशा का बैकफ्लिप करने का विडियो वायरल

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर दिशा की बड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके सोशल मीडिया पर फोटो और विडियो पोस्ट करते ही वायरल हो जाते हैं। हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'भारत' में ऐक्ट्रेस के स्टंट के लोग दिवाने हो गए। सोशल मीडिया पर अपनी बिकनी फोटोज पोस्ट करने के लिए मशहूर दिशा अब अपने वर्कआउट के विडियोज पोस्ट कर रही हैं। दिशा पाटनी ने अब सोशल मीडिया पर विडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह बैकफ्लिप करती नजर आ रही हैं। इस विडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'बैकफ्लिप की मेरी पहली कोशिश, अभी भी इसे और बेहतर करने की जरूरत है लेकिन कम से कम डर चला गया। हर दिन बदलाव लाता है (और मैं भी जिद्दी हूं)'। उनके इस विडियो को देखकर फैंस आश्चर्यचकित हो गए। उनके इस विडियो को 20 लाख से अधिक लोगों ने देखा है। इस विडियो पर ऐक्ट्रेस के फैंस कॉमेंट कर रहे हैं। दिशा पाटनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह मोहित सूरी की फिल्म 'मलंग' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2Sf3OOQ

No comments:

Post a Comment