Breaking

Saturday, July 6, 2019

भूमि की इस तस्‍वीर पर प्‍यार लुटा रहे फैन्‍स

ऐक्‍ट्रेस भूमि पेडणेकर को फिल्‍म इंडस्‍ट्री में आए हुए भले ही कुछ ही साल बीते हों लेकिन उनकी ऐक्टिंग के सभी दीवाने हैं। ज्‍यादातर महिला प्रधान फिल्‍में करने वाली भूमि जल्‍दी ही फिल्‍म 'सांड की आंख' में नजर आएंगी। इसमें वह एक शार्पशूटर की भूमिका निभा रही हैं। हाल ही में भूमि ने फिल्‍म के सेट से एक और तस्‍वीर शेयर की है। इसपर फैन्‍स ने भी खूब लाइक और कॉमेंट्स किए हैं। भूमि अधिकतर अपनी आने वाली फिल्‍म 'सांड की आंख' के सेट से तस्‍वीरें शेयर करती रहती हैं। इसी कड़ी में हाल ही में उन्‍होंने एक और तस्‍वीर शेयर की है। इसमें वह सर पर दुपट्टा डाले हुए, हाथों में लाल रंग के कड़े के साथ पूरी तरह से ग्रामीण परिवेश के कपड़ों में नजर आ रही हैं। भूमि की इस तस्‍वीर में उनके अलावा एक और महिला है लेकिन उनका चेहरा नहीं दिखाया गया है। बहरहाल इस तस्‍वीर में भूमि हंसते हुए काफी प्‍यारी लग रही हैं। भूमि पेडणेकर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'सांड की आंख' के अलावा फिल्म 'पति पत्नी और वो' एक रोमांटिक कॉमिडी है, जबकि फिल्म मेकर करण जौहर की मल्टी स्टारर महाकाव्य 'तख्त' में भी भूमि की एक महत्वपूर्ण और एकदम अलग भूमिका है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2LE6OTj

No comments:

Post a Comment