Breaking

Thursday, February 27, 2020

CAA: अब तापसी पन्नू की 'थप्पड़' का विरोध

की फिल्म 'छपाक' के बाद अब स्टारर फिल्म 'थप्पड़' का भी विरोध शुरू हो गया है। शुक्रवार को यह फिल्म रिलीज होने वाली है और इससे पहले ही ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा है। बताया जा रहा है कि 'ऐंटी सीएए प्रोटेस्ट्स' में हिस्सा लेने के कारण ही दीपिका की तरह अब तापसी पन्नू का भी विरोध शुरू हो गया है। बता दें कि इससे पहले दीपिका पादुकोण ने जेएनयू पहुंचकर सीएए के खिलाफ वहां छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन किया था। इसके बाद दीपिका की फिल्म 'छपाक' को लेकर विरोध शुरू हुआ था। बाद में इसका असर भी दिखा। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फिल्म खास नहीं कर पाई और फिल्म के विरोध को इसके पीछे बड़ी वजह माना गया। दीपिका की तरह अब तापसी का विरोध दीपिका के बाद अब तापसी पन्नू निशाने पर हैं। सोशल मीडिया पर एक बार फिर 'छपाक' की ही तरह 'थप्पड़' का विरोध शुरू हो गया है। विरोध करने वालों का तर्क एक बार फिर वही है, जो दीपिका के लिए दिया गया था। तापसी की एक तस्वीरें भी शेयर की जा रही हैं, जिसमें वह प्रोटेस्ट का हिस्सा हैं। ऐंटी सीएए प्रोटेस्ट्स के कारण विरोध ऐंटी सीएए प्रोटेस्ट्स में शामिल हुईं तापसी की तस्वीरें शेयर करके फिल्म का विरोध किया जा रहा है। ट्विटर पर कई लोगों ने थप्पड़ के पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा है कि 'ऐंटी सीएए प्रोटेस्ट्स' में हिस्सा लेने वालों के हम साथ नहीं है। ऐसे स्टार्स की फिल्मों का हम विरोध करते रहेंगे। मेकर्स के लिए चिंता की वजह! इस फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा हैं। ऐसे में जबकि यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है, सोशल मीडिया पर इसका विरोध होना, निश्चित रूप से मेकर्स के लिए चिंता की बड़ी वजह हो सकती है। हालांकि यह विरोध किस स्तर का रहता है और इसका कितना असर फिल्म के कारोबार पर पड़ेगा यह तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। बस एक थप्पड़ ही तो था बस एक थप्पड़ ही तो था। क्या करूं? हो गया ना। ज्यादा जरूरी सवाल है ये है कि ऐसा हुआ क्यों? बस इसी क्यों का जवाब तलाशती है अनुभव सिन्हा की ये फिल्म थप्पड़। अनुभव सिन्हा और मृणमयी लागू ने पूरी फिल्म को ऐसे लिखा है जिसमें हमारे समाज की कड़वी सचाई छह अलग अलग किरदारों के जरिए सामने आती है। फिल्म का अंत उन सभी किरदारों के अच्छे और बुरे पहलू, मन में चलने वाली उलझनें, द्वंद्व और अंतरविरोधों को न सिर्फ सबके सामने रखती है बल्कि पूरे समाज को एक-एक ऑप्शन भी देकर जाती है, ताकि लाइफ जीने लायक बन सके।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2T38F7B

1 comment:

  1. Did you know there's a 12 word phrase you can speak to your partner... that will induce intense emotions of love and impulsive attraction to you deep within his chest?

    That's because deep inside these 12 words is a "secret signal" that triggers a man's instinct to love, look after and care for you with his entire heart...

    12 Words That Trigger A Man's Desire Instinct

    This instinct is so built-in to a man's brain that it will make him work better than ever before to build your relationship stronger.

    As a matter of fact, triggering this mighty instinct is so important to getting the best ever relationship with your man that as soon as you send your man one of the "Secret Signals"...

    ...You will instantly notice him open his heart and mind to you in a way he never expressed before and he'll recognize you as the only woman in the universe who has ever truly appealed to him.

    ReplyDelete