Breaking

Thursday, February 27, 2020

जैसा है वैसा ही रहने दो 'छैंया छैंया': मलाइका

बॉलिवुड की स्टाइलिश दीवा ने साल 1998 में फिल्म 'दिल से' में शाहरुख खान के साथ आइटम सॉन्ग '' कर रातोंरात तहलका मचा दिया था। आजकल का दौर चल रहा है, हालांकि मलाइका का कहना है कि एआर रहमान के कंपोज किए इस गाने के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए और गाने का केवल ऑरिजनल वर्जन ही रहना चाहिए। बता दें कि इस सुपरहिट गाने को सुखविंदर सिंह और सपना अवस्थी ने अपनी आवाज दी थी और यह आज भी बेहतरीन डांस नंबर में से एक माना जाता है। इस गाने का विडियो इतने सालों बाद अभी भी काफी पॉप्युलर है। हाल में मलाइका ने एक डांस रिऐलिटी शो पर इस गाने के बारे में बात करते हुए कहा कि जब भी कोई इस गाने को सुनेगा तो वह तुरंत थिरकने लगता है। यह एक आइकॉनिक गाना है। इस गाने के रिक्रिऐशन के बारे में मलाइका ने कहा, 'आजकल के दौर में रीमिक्स का काफी चलन चल रहा है। मुझे लगता है कि कुछ गाने ऐसे हैं जिनके साथ कभी छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए। ये गाने खास हैं। साल भर में शायद 5 या 10 गाने ही ऐसे आते हैं जो खास होते हैं और 'छैंया छैंया' उनमें से एक है। इसके साथ छेड़खानी न करें, इसे ऑरिजनल रहने दें और यह जैसा है वैसा ही रहना चाहिए।' हालांकि मलाइका ने यह भी कहा कि वह गानों को रिक्रिऐट करने के खिलाफ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कुछ रीमिक्स बेहतरीन होते हैं और आजकल की जेनरेशन के लिए अच्छे होते हैं लेकिन फिर भी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनके साथ छेड़खानी नहीं की जानी चाहिए। इसके लिए उन्होंने हॉलिवुड की मशहूर क्राइम ड्रामा फिल्म 'द गॉडफादर' और बॉलिवुड की मशहूर फिल्म 'मदर इंडिया' का उदाहरण दिया।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2w6zJtN

1 comment:

  1. Do you understand there is a 12 word phrase you can tell your crush... that will induce intense feelings of love and instinctual appeal to you buried within his chest?

    Because deep inside these 12 words is a "secret signal" that fuels a man's impulse to love, please and care for you with all his heart...

    12 Words Who Trigger A Man's Desire Instinct

    This impulse is so hardwired into a man's genetics that it will make him try harder than before to love and admire you.

    In fact, triggering this powerful impulse is absolutely essential to achieving the best ever relationship with your man that as soon as you send your man one of the "Secret Signals"...

    ...You'll immediately find him open his heart and mind for you in such a way he's never experienced before and he will see you as the one and only woman in the galaxy who has ever truly appealed to him.

    ReplyDelete